Ankit's Mutual Fund Portfolio is Now Live 🚀
🕒Last Updated : 08 October 2025 | 01:28 PM (IST)
दोस्तों 🙏
कभी सोचा है कि 1 करोड़ रुपया बनाने में लोगों को पसीना क्यों छूट जाता है? आखिर ऐसा क्या खास है इस आंकड़े में?
असलियत यह है कि पहला 1 करोड़ बनाना सबसे कठिन होता है। यही वजह है कि महान निवेशक चार्ली मंगर ने कहा था:
👉 “The first $100,000 is the hardest.”
मतलब पहला 1 करोड़ (लगभग 1 लाख डॉलर) सबसे मुश्किल है। उसके बाद पैसा खुद पैसा बनाने लगता है।
कंसिस्टेंसी की कमी
लोग SIP शुरू तो करते हैं, लेकिन मार्केट गिरने पर डरकर बंद कर देते हैं।
जो लोग धैर्य रखते हैं, वही करोड़पति बनते हैं।
कम निवेश, ज्यादा खर्च
सैलरी 1 लाख और SIP केवल 5000 रुपए। भाई, इस तरह 1 करोड़ बनने में 25–30 साल लगेंगे।
👉 नियम याद रखो – कम से कम अपनी आय का 30% निवेश करो।
लालच और डर का चक्र
मार्केट बढ़ा तो जल्दी प्रॉफिट बुक कर लिया, और गिरा तो बेच दिया।
👉 नतीजा: कम्पाउंडिंग का जादू कभी काम ही नहीं कर पाया।
फाइनेंशियल एजुकेशन की कमी
लोगों को पता ही नहीं कि सिर्फ ₹15,000 की SIP भी 10–12 साल में करोड़पति बना सकती है।
अगर किसी ने 2013 में मात्र ₹15,000 की SIP शुरू की होती और 12 साल तक जारी रखी होती –
Nippon India Small Cap Fund → ₹21.6 लाख का निवेश आज ₹1.07 करोड़
Quant Small Cap Fund → लगभग ₹93 लाख
SBI Small Cap Fund → लगभग ₹91 लाख
👉 केवल 12 साल में करोड़पति!
पहले 1 करोड़ तक पहुँचते समय लगता है जैसे पहाड़ चढ़ रहे हो।
लेकिन उसके बाद ग्रोथ तेज हो जाती है।
मेरा खुद का अनुभव:
1 करोड़ से 2 करोड़ – 89 महीने
2 करोड़ से 3 करोड़ – और भी जल्दी
यानी पहला करोड़ बनाने के बाद पैसा खुद-ब-खुद तेज़ी से बढ़ता है।
सही फंड चुनो (जैसे स्मॉल कैप/फ्लेक्सी कैप)
लंबी अवधि तक धैर्य रखो (10–12 साल)
कम से कम आय का 30% निवेश करो
मार्केट गिरने पर भी SIP चालू रखो
लालच और डर को कंट्रोल करो
👉 1 करोड़ सिर्फ पैसा नहीं है, ये है Financial Freedom, Security और Respect।
👉 इसके बाद आपकी जिंदगी बदल जाएगी, आपकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा।
तो दोस्तों, पहला 1 करोड़ बनाने का मिशन सिर्फ सपना मत समझो।
ये एक Mission है। और जो ये मिशन पूरा कर लेता है, वो अपनी पूरी पीढ़ियों की किस्मत बदल देता है।