Ankit's Mutual Fund Portfolio is Now Live 🚀
क्यों ₹10 लाख बनाना है करोड़ों से भी ज्यादा जरूरी? 💡
दोस्तों 🙏
हमेशा आप लोगों ने करोड़पति बनने की कहानियाँ सुनी होंगी—“1 करोड़ कैसे बने, 10 करोड़ कैसे बने।”
🕒 Last Updated: 29 September 2025 | 1:18 PM
अब सवाल ये उठता है – आखिर ₹10 लाख इतने जरूरी क्यों हैं?
सीधा करोड़ की बात क्यों नहीं करनी चाहिए?
✅ ₹10 लाख की ताकत
Nippon India Small Cap Fund, 2013 में लॉन्च हुआ।
अगर किसी ने सिर्फ ₹10 लाख उसमें लगाए और छोड़ दिए – बिना SIP, बिना कुछ और डाले।
12 साल बाद वही ₹10 लाख बन गए ₹1.79 करोड़।
एनुअल रिटर्न? लगभग 27.16% CAGR – पूरे Small Cap कैटेगरी का बाप!
सोचिए, एक बार आपने ₹10 लाख सही जगह निवेश किए और धैर्य रखा – तो करोड़ अपने आप बन गया।
✅ Ronald James Read की सीख
रोनाल्ड जेम्स रीड, अमेरिका का एक आम आदमी।
पेट्रोल पंप पर नौकरी, कभी सफाई का काम।
साधारण ज़िंदगी, कोई दिखावा नहीं।
लेकिन जब उनका निधन हुआ तो पीछे छोड़े ₹60 करोड़।
कैसे? सिर्फ म्यूचुअल फंड्स और डिविडेंड स्टॉक्स में निवेश करके।
👉 असली अमीरी ये नहीं कि आप कितना कमाते हैं।
👉 असली अमीरी ये है कि आप कितना बचाकर निवेश करते हैं।
✅ करोड़ से पहले 10 लाख क्यों?
क्योंकि करोड़ का सपना तभी पूरा होगा जब पहला ₹10 लाख जुड़ जाएगा।
छोटे लक्ष्य पूरे किए बिना बड़े सपने अधूरे रह जाते हैं।
पहले 10 लाख बनाने पर आत्मविश्वास आएगा कि “हाँ, ये हो सकता है।”
वही 10 लाख समय, धैर्य और सही निवेश से 1 करोड़, 10 करोड़ और 100 करोड़ तक ले जाएगा।
✅ मेरी अपनी सीख
मैं खुद हर महीने लाखों रुपये SIP में डाल रहा हूँ।
ना घड़ी का शौक, ना महंगी शर्ट-पैंट।
लेकिन आज करोड़ों रुपये म्यूचुअल फंड्स में निवेश हैं।
क्योंकि मैंने समझ लिया – दिखावा नहीं, निवेश ही असली शो-ऑफ है।
दोस्तों, करोड़पति बनने का सपना देखना गलत नहीं है।
लेकिन अगर आप सीधे 1 करोड़ के पीछे भागोगे तो 10 लाख भी नहीं बन पाएंगे।
👉 पहले छोटा लक्ष्य बनाओ – ₹10 लाख।
👉 जब ये मील का पत्थर पूरा होगा तो करोड़ अपने आप पास आएगा।
याद रखो – “₹10 लाख ही है करोड़पति बनने का पहला टिकट।” 🎟️💰